Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

बीएसएनएल इंप्लाइज यूनियन अल्मोड़ा जिला कार्यकारिणी में रवि अध्यक्ष एवं कैलाश बने सचिव

Spread the love



अल्मोड़ा। बीएसएनएल कार्यालय में रविवार को आयोजित बैठक में बीएसएनएल इंप्लाइज यूनियन की नई जिला कार्यकारिणी घोषित की गई। जिसमें रवि कुमार सिरोला को अध्यक्ष और कैलाश अधिकारी को सचिव, भूपेन्द्र पंचोली को कोषाध्यक्ष चुना गया। नई कार्यकारिणी पदाधिकारियों ने कहा कि वे कर्मचारियों के हितों में हर संभव संघर्ष करेंगे। अधिवेशन में देहरादून, अल्मोड़ा सहित तमाम स्थानों से पदाधिकारी पहुंचे थे। चुनाव कार्यकारिणी टीम में देवेन्द्र बिष्ट, पूरन बिष्ट, जेपी कोठारी, डीएस उन्याल शामिल रहे। यहां बीएसएनएल महाप्रबंधक एम एस निरुक्पा, उपमहाप्रबंधक एन के सागर, भगवती नेगी, मोहन सिंह गोसाई, चन्द्रशेखर लोहनी, हरीश तिवारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *