Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

रेडक्रॉस स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हुई तैयारी बैठक

Spread the love

अल्मोड़ा। रेडक्रॉस स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रेडक्रॉस सोसाइटी अल्मोड़ा की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को नगर निगम सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आशीष वर्मा ने की, जबकि संचालन डॉ. जे. सी. दुर्गापाल ने किया। बैठक में आगामी 8 मई को मनाए जाने वाले रेडक्रॉस दिवस को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस वर्ष की थीम ‘मानवता को जीवित रखने की भावना’ रखी गई है, जिसे सार्थक रूप देने के लिए कार्यक्रम को भव्य और जनसरोकारों से जोड़ने पर बल दिया गया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 8 मई को एक विचार गोष्ठी आयोजित की जाएगी, जिसमें वक्ता रेडक्रॉस के उद्देश्यों, सेवाभाव और मानवता के संरक्षण पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। इसके साथ ही नगर के विभिन्न क्षेत्रों में समाजसेवा में सक्रिय व्यक्तियों को इस अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। बैठक में डॉ. जे. सी. दुर्गापाल, गिरीश मल्होत्रा, आशीष वर्मा, शंकर दत्त भट्ट, अमित साह मोनू, कृष्ण बहादुर और दीप जोशी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।