Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

रोडवेज कर्मचारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Spread the love

देहरादून(आरएनएस)। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद डिपो कार्यशाला हिल ने विभिन्न मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को परिषद ने वरिष्ठ कार्यशाला प्रभारी को 11 सूत्रीय मांग-पत्र सौंपकर चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो कर्मचारी कार्य बहिष्कार और धरना प्रदर्शन को मजबूर होंगे।शाखा अध्यक्ष यशपाल शर्मा और शाखा मंत्री भूपेन्द्र बुटोला ने कहा कि कर्मचारी निष्ठा से कार्य कर रहे हैं, इसके बावजूद उन्हें समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। उन्होंने हर माह के प्रथम सप्ताह में वेतन भुगतान की मांग की है। इसके अलावा, कार्यशाला में वाहनों के अनुपात में तकनीकी कर्मचारियों की भारी कमी, आधुनिक टूल्स का अभाव और लंबे समय से लंबित वर्दी भत्ते व ब्रेकडाउन भत्ते के भुगतान का मुद्दा भी उठाया गया। कर्मचारियों ने कार्यशाला की बदहाली पर कड़ा रोष जताया। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में पीने के लिए गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है। साथ ही, निर्माणाधीन बिल्डिंग में बाथरूम की गलत व्यवस्था और टीनशेड न होने से कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। परिषद ने स्पष्ट किया कि यदि इन गंभीर समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई नहीं हुई, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी निगम प्रबंधन की होगी।