Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

सदस्यता अभियान के नए रिकार्ड की ओर बढ़ रही भाजपा

देहरादून(आरएनएस)। भाजपा महानगर कार्यालय में सोमवार को सक्रिय सदस्यता की कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष व देहरादून महानगर प्रभारी सदस्यता अभियान कुलदीप कुमार ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि वह समय सीमा के अंतराल में पार्टी के प्रारंभिक सदस्य से लेकर सक्रिय सदस्यता की भूमिका निभाए। कार्यकर्ताओं की बदौलत पार्टी सदस्यता का नया इतिहास बनाने की ओर बढ़ रही है। अभी तक भाजपा के 8 करोड़ से अधिक सदस्य बन चुके हैं। उत्तराखंड में पार्टी के कुल 17 लाख 50 हजार से अधिक सदस्य बन चुके हैं। इसके लिए पार्टी ने विशेष सदस्यता अभियान चलाकर प्रत्येक मंडल के बूथों तक जाकर लोगों को पार्टी से जोड़ा। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि कार्यकर्ता इस बात का पूरा प्रयास करें कि पार्टी को पुनः राष्ट्र की नंबर वन पार्टी बनकर विकसित भारत के संकल्प को साकार करे। महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने बताया कि महानगर के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, निवर्ममान पार्षदों के सक्रिय योगदान से अभी तका दून महानगर में दो लाख से अधिक से सदस्य बनाए जा चुके हैं। कार्यकर्ता लगातार भाजपा सरकार की नीतियों के माध्यम से सदस्य बनने में जुटा है। कार्यक्रम में राजपुर विधायक खजानदास, रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, कैंट विधायक सविता कपूर निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा, दर्जाधारी विनोद उनियाल, मधु भट्ट, रविंद्र वाल्मीकि, विनय गोयल, संध्या थापा, सुरेंद्र राणा, विजेंद्र थपलियाल, सुनील शर्मा, संतोष, बबीता सहोत्रा, संदीप मुखर्जी, संकेत नौटियाल, देवेंद्र पाल मोंटी, राजेश कंबोज, प्रदीप कुमार, आशीष शर्मा, राजेश बडोनी, मनीष पाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।