Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

02 मार्च को अल्मोड़ा पहुंचेगी पहाड़ी हिंदू सशक्तिकरण अभियान की “पहाड़ बचाओ यात्रा”

Spread the love



अल्मोड़ा। पहाड़ी हिंदू सशक्तिकरण अभियान की ‘पहाड़ बचाओ यात्रा’ 2 मार्च को अल्मोड़ा पहुंचेगी। पहाड़ी आर्मी उत्तराखंड के संस्थापक अध्यक्ष हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश में पहाड़ी समाज का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह यात्रा 26 फरवरी को चम्पावत के गोल्ज्यू मंदिर से शुरू होकर 1 मार्च को बागेश्वर पहुंचेगी और 2 मार्च को अल्मोड़ा पहुंचेगी। यात्रा 4 मार्च को नैनीताल, भवाली, भीमताल होते हुए 9 मार्च को हल्द्वानी में समाप्त होगी। अभियान के संयोजक विनोद शाही ने कहा कि अलग पहाड़ी राज्य बनने के 25 साल बाद भी उत्तराखंड की विशिष्ट पहाड़ी हिंदू संस्कृति को सशक्त नहीं किया जा सका है। संगठन पहाड़ी हिंदू समाज को जागरूक, सुरक्षित और सशक्त बनाने के लिए कार्य करेगा। इस अभियान को प्रदेशभर के विभिन्न संगठनों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। अभियान के तहत सामाजिक, शैक्षिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और सांस्कृतिक मुद्दों पर काम किया जाएगा। यात्रा के माध्यम से सभी जिला केंद्रों पर मीडिया के जरिए पहाड़ी हिंदू समाज से अपील की जा रही है कि अपने बच्चों के सुरक्षित सांस्कृतिक भविष्य के लिए इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *