Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

महिला कल्याण संस्था द्वारा 04 अगस्त को आयोजित होगा सावन मेला

Spread the love



अल्मोड़ा। महिला कल्याण संस्था की सावन मेले को लेकर एक बैठक संस्था के कार्यालय नंदा देवी में हुई। बैठक में तय किया गया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सावन मेले का आयोजन 4 अगस्त रविवार को नंदा देवी मंदिर परिसर में 12 बजे से होगा। मेले में विभिन्न प्रतियोगिताएं महिलाओं के लिए आयोजित की जाएंगी व साथ ही विभिन्न प्रकार के स्टॉल्स लगाए जाएंगे, जिसका मुख्य आकर्षण पहाड़ी स्नैक्स होगा। संस्था ने तय किया है कि इस वर्ष भी कुमाऊंनी दुल्हन सजाओ प्रतियोगिता एवं सेली सजाओ प्रतियोगिता एवं साथ ही विभिन्न तरह के व्यंजन प्रतियोगिताएं आदि सावन मेले में होंगी। सावन मेले की प्रतियोगिताओं में कोई भी महिला भाग ले सकती है दुल्हन सजो प्रतियोगिता दो वर्गों में होगी। बैठक की अध्यक्षता रीता दुर्गापाल द्वारा की गई व संचालन पुष्पा सती द्वारा किया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा को बताते हुए उपाध्यक्ष मीता उपाध्याय ने कहा कि अधिक से अधिक महिलाएं इस कार्यक्रम में भाग लें व अपनी संस्कृति को और अधिक समृद्ध बनाएं व सावन मेले का लुफ्त उठाएं। बैठक में चंद्रा अग्रवाल, सुनैना मेहरा, आशा पंत, ममता चौहान, मंजू जोशी, दीपा जोशी, अंजू अग्रवाल आदि उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *