Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

खेत में खेलने के दौरान सर्पदंश से सात वर्षीय बालक की मौत

Spread the love


अल्मोड़ा। बाड़ेछीना में सात साल के बच्चे को सांप ने काट दिया। जागरूकता के अभाव में परिजन बच्चे को अस्पताल ले जाने के बजाए झाड़फूंक कराते रह गए। बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर आनन फानन में परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी अनुसार बाड़ेछीना के शील निवासी दिनेश कुमार के सात वर्षीय बेटे नैतिक कुमार को घर के पास खेत में खेलने के दौरान सांप ने काट दिया। सांप के काटने का पता चलने पर परिजन उसे पास के एक गांव में झाड़ फूंक कराने ले गए। लेकिन बच्चे की तबीयत लगातार बिगड़ रही थी। ज्यादा तबियत खराब होने पर परिजन फिर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। इधर, बेस अस्पताल अल्मोड़ा के प्रभारी एमएस डॉ. अमित कुमार ने बताया कि परिजन बच्चे को समय पर अस्पताल लेकर पहुंचते तो उसकी जान बच सकती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *