Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

विकासनगर(आरएनएस)। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म के आरोपी को विकासनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने हनुमानगढ़ राजस्थान से गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। कोतवाली प्रभारी विकासनगर राजेश शाह ने बताया कि एक पीड़िता ने लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अश्वनी निवासी माझींपुर थाना बेहट जिला सहारनपुर ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद शादी करने से मना कर दिया। शिकायत पर आरोपी के खिलाफ कोतवाली विकासनगर में दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। जांच महिला उपनिरीक्षक नीमा रावत को सौंपी गई। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया गया। टीम लगातार आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। लेकिन आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहा था। मुखिबर की सूचना के बाद आरोपी अश्वनी को गोगामेड़ी जिला हनुमानगढ़ राजस्थान से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट से उसे जेल भेज दिया गया है।