Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

सल्ट में 1.64 लाख के गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

Spread the love


अल्मोड़ा। जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सल्ट थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने 6.595 किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1.64 लाख रुपये बताई गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह के मार्गदर्शन और सीओ रानीखेत भावना कैंथोला के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह एवं एसओजी प्रभारी सुनील धानिक के नेतृत्व में रगड़गाड़ तिराहे से कालीगांव मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान एक व्यक्ति के कब्जे से 6.595 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने बिजनौर (उत्तर प्रदेश) निवासी सुरेश कुमार (55) को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना सल्ट में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब बरामद गांजे के खरीद-फरोख्त और तस्करी नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है। कार्रवाई करने वाली टीम में अपर उपनिरीक्षक दीवान सिंह बिष्ट, हेड कांस्टेबल राजकुमार और एसओजी के कांस्टेबल नीरज कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *