Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

समाज कल्याण विभाग के पेंशन धारक 10 अक्टूबर तक आधार से जोड़ें खाता

Spread the love


अल्मोड़ा। जिला समाज कल्याण अधिकारी अराधना त्रिपाठी ने जनपद अल्मोड़ा के अन्तर्गत समाज कल्याण विभाग से पेंशन प्राप्त कर रहे सभी पेंशनधारकों (वृद्धावस्था/विधवा/दिव्यांग) से अनुरोध किया है कि जिन पेंशन खाताधारकों के खाते अभी तक अधार सीडेड नहीं हुए है वे आगामी 10 अक्टूबर तक अपने बैंक में जाकर खाते को आधार सीडेड, एनपीसीआई लिंक अवश्य करा लें। उन्होंने बताया कि आगामी माहों में सभी पेंशनधारकों को पेंशन का भुगतान आधार बेस पेमेंट के माध्यम से होना है इसलिए वे निर्धारित तिथि तक अपने खाते को आधार सीडेड, एनपीसीआई लिंक अवश्य करा लें, ताकि विभाग द्वारा प्रदत्त की जा रही पेंशन का भुगतान नियमित रूप से हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *