Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

सोमेश्वर पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक किया गिरफ्तार

Spread the love


अल्मोड़ा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के मद्देनज़र जिले में अल्मोड़ा पुलिस अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर सख्ती से नजर बनाए हुए है। इसी अभियान के तहत रविवार को सोमेश्वर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 96 पाउच अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देश पर जिले के सभी थाना प्रभारियों को पंचायत चुनाव से पहले अवैध गतिविधियों की रोकथाम और दोषियों की गिरफ्तारी के सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कुटलगढ़ से टाना की ओर जाने वाले मार्ग पर चेकिंग के दौरान खाड़ी सुनार, सोमेश्वर निवासी संजय वर्मा को पकड़ा। उसके कब्जे से 96 पाउच अवैध देशी मसालेदार माल्टा शराब बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ थाना सोमेश्वर में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *