Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

श्रीनगर बाजार को मंगलवार के दिन बंद रखने की मांग

Spread the love
श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)।  गौरव सेनानी संगठन ने सोमवार को नगर निगम श्रीनगर महापौर आरती भंडारी को ज्ञापन सौंपकर शहर की व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की। संगठन के अध्यक्ष एम पी सिलोड़ी ने कहा कि श्रीनगर बाजार को सप्ताह में मंगलवार के दिन ही बंद रखा जाये। संगठन के पदाधिकारियों ने शहर में बाहरी लोगों के सत्यापन किये जाने,मजदूरों की धियाड़ी निर्धारित करने,ठेकेदारी करने वालों के प्रमाण पत्र बनाये जाने, भिक्षावृत्ति में लिप्त लोगों की पहचान कर सत्यापन किये जाने की मांग की। महापौर भंडारी ने सभी बिन्दुओं पर सकारात्मक आश्वासन दिया। इस मौके पर संगठन महासचिव प्रेम सिंह,अरूण बहुगुणा, हरि प्रसाद आदि मौजूद रहे।