Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

एसएसजे मेडिकल कॉलेज में जल्द मिलेगी बैरियाट्रिक सर्जरी की सुविधा

Spread the love

अल्मोड़ा। एसएसजे राजकीय चिकित्सा संस्थान एवं अनुसंधान केंद्र में मंगलवार को बैरियाट्रिक मशीन स्थापित कर दी गई। संस्थान प्रशासन के अनुसार मशीन जल्द ही कार्यशील हो जाएगी, जिससे मोटापे से संबंधित मरीजों के उपचार और बैरियाट्रिक सर्जरी की सुविधाओं का विस्तार होगा। संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. गोविंद सिंह तितियाल ने कहा कि बैरियाट्रिक मशीन की स्थापना आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे मरीजों को बेहतर और उन्नत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश सिंह चौहान ने बताया कि मशीन के संचालन शुरू होने के बाद मोटापे से जुड़ी जटिल बीमारियों के उपचार में सहायता मिलेगी और मरीजों को विशेषज्ञ सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगा। इस अवसर पर सर्जरी विभाग के डॉ. रुद्र शंकर डे, डॉ. शिवांशु सिंह जॉली, डॉ. रवि कुमार, डॉ. अवनीश कुमार सिंह सहित अन्य चिकित्सक एवं ऑपरेशन थिएटर स्टाफ उपस्थित रहे। मशीन की स्थापना में ओटी स्टाफ की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।