Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

एसएसजे विवि अल्मोड़ा की शोधछात्रा संगीता को मिला यंग साइंटिस्ट अवार्ड

Spread the love



अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के अल्मोड़ा कैंपस की शोध छात्रा संगीता रावत ने एक नया परजीवी कीट खोजा है। इस बेहतर शोध कार्य के लिए यूकॉस्ट द्वारा संगीता रावत को यंग साइंटिस्ट अवार्ड से नवाजा गया। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के जंतु विज्ञान विभाग की शोध छात्रा संगीता रावत ने नाशी जीवों के परजीवी कीटों की जैव विविधता पर उत्कृष्ट शोध कार्य किया है। जंतु विज्ञान विभाग के डॉ. संदीप कुमार के निर्देशन में शोधरत संगीता रावत ने अब तक के अपने शोध कार्य को गत 8-9 फरवरी को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) उत्तराखंड द्वारा आयोजित संगोष्ठी में प्रस्तुत किया। शोधार्थी ने बताया कि उन्हें एक नया परजीवी कीट को खोजा है। यह कीट मधुमक्खी/ततैया समूह के प्राणियों का करीबी है, जिसे चलसीट वेस्प कहा जाता है। यह परजीवी कीट अर्जुन की पत्तियों में गांठ बनने वाले कीटों से मिला है। अर्जुन के पत्तियों को विभिन्न रोगों के उपचार में प्रयोग किया जाता है। गांठ बनाने वाले कीट के प्रकोप से अर्जुन पेड़ के विभिन्न शाकीय एवं काष्ठीय भागों की गुणवत्ता में कमी आ जाती है। संगीता के शोध कार्य की विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने सराहना की है और इसके लिए डा. संदीप कुमार व शोध छात्रा संगीता को शुभकामनांए देते हुए उनके कार्य को विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात बताया है। इस उपलब्धि पर डॉ. मुकेश सामंत, डॉ. आरसी मौर्य, विश्वविद्यालय और परिसर परिवार के शिक्षकों ने खुशी जाहिर की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *