Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

साप्ताहिक परेड में एसएसपी ने किया निरीक्षण, जवानों को फिटनेस के लिए किया प्रेरित

Spread the love


अल्मोड़ा। पुलिस लाइन परिसर में आयोजित साप्ताहिक परेड के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके ने परेड का निरीक्षण कर पुलिस बल को फिटनेस और अनुशासन के प्रति प्रेरित किया। शुक्रवार को आयोजित इस परेड में जवानों ने कदमताल के साथ प्रशिक्षण और शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन किया। परेड की शुरुआत में एसएसपी ने निरीक्षण किया और इसके बाद स्वयं पुलिस बल के साथ दौड़ लगाकर जवानों का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान दौड़, तेज चाल, सलामी, ड्रिल, स्क्वाड ड्रिल और शस्त्राभ्यास सहित विभिन्न अभ्यास कराए गए, जिससे पुलिस बल की एकरूपता और दक्षता को सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया। परेड के दौरान जवानों को बलवा ड्रिल से संबंधित प्रशिक्षण भी दिया गया। इसमें शस्त्रों के संचालन, खोलने-जोड़ने और सुरक्षित उपयोग से जुड़ी तकनीकी जानकारी विस्तार से समझाई गई। परेड के उपरांत एसएसपी ने पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह, क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा बलवंत सिंह रावत, क्षेत्राधिकारी संचार राजीव कुमार टम्टा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र सिंह कुंवर, प्रतिसार निरीक्षक रमेश चंद्र, समस्त प्रभारी निरीक्षक और थानाध्यक्ष, फायर स्टेशन अल्मोड़ा व रानीखेत के कर्मचारी तथा पुलिस कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी और रिक्रूट आरक्षी मौजूद रहे।