Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

राज्य आंदोलनकारियों ने गोलू मंदिर में मनाया राज्य स्थापना दिवस

Spread the love


अल्मोड़ा। राज्य आंदोलनकारियों ने उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर गोलू मंदिर डालाकोट के प्रांगण में सादगीपूर्ण तरीके से मनाया। इस अवसर पर स्थापना दिवस की सभी राज्य वासियों को बधाई देते हुए राज्य आंदोलनकारियों ने सरकार से अपेक्षा की कि सरकार राज्य आंदोलनकारियों तथा राज्य के लिए शहीद हुए आन्दोलनकारियों के सपनों के अनुरूप राज्य के विकास की दिशा तय करे। राज्य बनने के बाद भी पलायन का न रुकना एक गंभीर समस्या है, शिक्षा स्वास्थ्य की संस्थाओं की वृद्धि के बावजूद व्यवस्था चिंतनीय है, राज्य आंदोलनकारियों ने समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष का संकल्प लिया। इस अवसर पर ब्रह्मानंद डालाकोटी, शिवराज बनौला, गोपाल सिंह बनौला, बसन्त बल्लभ जोशी, शंकर दत्त डालाकोटी, देवनाथ गोस्वामी, सुन्दर सिंह, दिनेश जोशी, दौलत सिंह बगडवाल, पूरन सिंह बनौला, कैलाश राम सहित अनेको राज्य आंदोलनकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *