Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

स्ट्रीट लाइटें उपलब्ध नहीं होने पर उठाए सवाल

Spread the love

देहरादून(आरएनएस)। नगर निगम के निवर्तमान पार्षद सतीश कश्यप, भूपेंद्र कठैत, संजीत बंसल ने सोमवार को नगर आयुक्त गौरव कुमार से मुलाकात की। उन्होंने अधिकारी को अवगत करवाया कि वार्डों में स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के लिए पहुंच रही टीमों के पास नई लाइटों का पर्याप्त स्टॉक नहीं है। ऐसे में कर्मचारी लाइट नहीं लगा पा रहे। अनुबंधित कंपनी ईईएसएल की ओर से खराब लाइटों की मरम्मत के काम में लापरवाही को लेकर उन्होंने सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि निगम को लाइटों की सप्लाई का काम भी कंपनी से वापस लेना चाहिए। यह भी मांग उठाई कि बरसात के दौरान कंपनी ने जो काम ठप रखा, उसके आधार पर उसके भुगतान में कटौती की जाए।