Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर सख्ती के निर्देश

Spread the love


अल्मोड़ा। नगर निगम सभागार में गुरुवार को नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा की अध्यक्षता में सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोकथाम को लेकर जनपद स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के सभी निकायों और जिला पंचायत के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्रों में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को रोकने के लिए नियमित जनजागरूकता अभियान चलाए जाएं। साथ ही प्लास्टिक का उपयोग करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त चालानी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रभावी नियंत्रण जरूरी है। इसके लिए सभी निकायों को समन्वित रूप से अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने और नियमों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में जनपद के सभी निकायों के अधिशासी अधिकारी एवं कर्मचारी, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी तथा पंचायत राज अधिकारी उपस्थित रहे।