Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

मेडिकल कॉलेज के आउटसोर्स कर्मचारियों का धरना जारी

Spread the love


अल्मोड़ा। वेतन नहीं मिलने से नाराज मेडिकल कॉलेज के आउटसोर्स कर्मचारियों ने रविवार के दिन भी प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जल्द वेतन नहीं मिलने पर आंदोलन को उग्र करने की चेतावनी दी। रविवार को भी कर्मचारियों ने मेडिकल कॉलेज सम्बद्ध बेस अस्पताल में प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि कर्मचारी पिछले छह दिनों से कार्य बहिष्कार पर हैं, लेकिन सरकार को ओर से कर्मचारियों की जायज मांगों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी जा रही है। कहा कि कार्यबहिष्कार से अस्पताल का काम प्रभावित हो रहा है। मरीज परेशान हो रहे हैं। मरीजों को हो रही दिक्कतों से उन्हें भी अच्छा नहीं लग रहा है, लेकिन सरकार ने वेतन न देकर हालात ऐसे बना दिए हैं कि उन्हें कार्यबहिष्कार करना पड़ रहा है। इसके बाद भी सरकार चुप है। कर्मचारियों ने जल्द वेतन देने, पद स्वीकृत करने आदि की मांग की। कहा कि अभी वह दो घंटे का कार्यबहिष्कार कर रहे हैं। अगर सरकार का यही रवैया रहा तो वह जल्द ही उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इसकी सारी जिम्मेदारी सरकार और मेडिकल कॉलेज प्रशासन की होगी। यहां धरना प्रदर्शन में सौरभ उपाध्याय, सागर, महेंद्र सिंह बिष्ट, प्रदीप कार्की आदि मौजूद रहे।