Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

भूमि विधियों में संशोधन के संबंध में आयोजित बैठक में लिए सुझाव

Spread the love


अल्मोड़ा। उत्तराखंड राज्य में भूमि विधियों में यथावश्यक संशोधन के संबंध में तहसील अल्मोड़ा और तहसील सोमेश्वर के हितधारकों, काश्तकारों, बुद्धिजीवियों तथा संबंधित पक्षकारों से सुझाव प्राप्त करने हेतु गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार अल्मोड़ा में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने की। बैठक में उपस्थित आमजन ने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए, जिनमें भूमि की बंदोबस्ती कराए जाने की मांग, राज्य में सशक्त भू-कानून बनाने, हिमाचल प्रदेश के भू-कानून के अनुरूप उत्तराखंड में भी भू-कानून लागू किए जाने के प्रस्ताव प्रमुख रहे। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने सभी सुझावों पर विचार करने और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। बैठक में उपजिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा, तहसीलदार ज्योति धपवाल, और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *