Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

टीबी उन्मूलन कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन के आनंद बने अध्यक्ष

Spread the love

अल्मोड़ा। टीबी उन्मूलन कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन, अल्मोड़ा (उत्तराखंड) की बैठक में सर्वसम्मति और निर्विरोध रूप से नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने संगठन के विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चयन करते हुए आनंद सिंह मेहता को अध्यक्ष, गोविंद सिंह बिष्ट एवं हिमांशु वर्मा को उपाध्यक्ष, मनोज सिंह रावत को सचिव, ललित मोहन जोशी को कोषाध्यक्ष, महेंद्र सिंह अल्मिया एवं मदन सिंह नगरकोटी को संगठन की जिम्मेदारी, अजय तिवारी एवं सुनील कुमार को मीडिया प्रभारी तथा रवि नंदन पांडे, भरत राणा, उमेश पांडे और यशपाल रौतेला को संरक्षक मंडल में शामिल किया। बैठक में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया गया कि नई कार्यकारिणी संगठन के उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम से जुड़े कर्मचारियों के अधिकारों, हितों और कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य करेगी। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने टीबी मुक्त भारत अभियान के लक्ष्यों को पूरा करने का संकल्प लिया। साथ ही राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के दिशा-निर्देशों और जनहितकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने, आमजन को जागरूक करने तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने में सक्रिय सहयोग देने का भरोसा जताया। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करने का भी निर्णय लिया गया।