Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

शिक्षक संघ का अधिवेशन शुरू, जिलाध्यक्ष और संयुक्त मंत्री निर्विरोध निर्वाचित

Spread the love


अल्मोड़ा। राजकीय शिक्षक संघ जनपद अल्मोड़ा का दो दिवसीय जनपदीय अधिवेशन शुक्रवार को उदय शंकर नाट्य अकादमी में शुरू हुआ। अधिवेशन का उद्घाटन विधायक मनोज तिवारी ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी हवालबाग हरीश रौतेला भी मौजूद रहे। उद्घाटन सत्र में प्रांतीय उपाध्यक्ष राजकुमार चौधरी, मंडलीय मंत्री रविशंकर गुंसाई, मंडली उपाध्यक्ष महेंद्र पटवाल, उधम सिंह नगर के जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, अल्मोड़ा के जिला अध्यक्ष भारतेंदु जोशी, जिला मंत्री भूपाल सिंह चिलवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष नूर अहमद, कोषाध्यक्ष किशन खोलिया, दीपक बिष्ट, नीरज चौहान, नितेश कांडपाल, शिवराज बिष्ट, राजेश बिष्ट, माधो सिंह और विनोद राठौर भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन गोविंद रावत ने किया। शुक्रवार को अधिवेशन के पहले दिन नामांकन प्रक्रिया सम्पन्न हुई। जिसमें कई पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। लता वर्मा को महिला संगठन मंत्री, जीवन सिंह नेगी को पुरुष संगठन मंत्री, चंदन को आय-व्यय निरीक्षक, राधा लस्पाल को महिला संयुक्त मंत्री, प्रकाश चंद्र भट्ट को पुरुष संयुक्त मंत्री तथा भूपाल सिंह चिलवाल को अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना गया। हालांकि जिला मंत्री पद पर राजू महरा और जीवन तिवारी के बीच मुकाबला तय है। उपाध्यक्ष पद के लिए मदन भंडारी और कैलाश रावत आमने-सामने हैं, जबकि महिला उपाध्यक्ष पद पर मीनाक्षी जोशी और चंद्रकला वर्मा के बीच मुकाबला होगा। शनिवार को मतदान और मतगणना के बाद नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी। अधिवेशन को लेकर शिक्षकों में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *