Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

भाजपा कार्यकर्ताओं का मंदिर स्वच्छता अभियान शुरू

Spread the love



अल्मोड़ा। पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिर स्वच्छता अभियान शुरू कर दिया है। अभियान 14 से 21 जनवरी तक चलाया जाएगा। इस दौरान जिले भर के मंदिरों में साफ-सफाई की जाएगी। रविवार को अभियान का शुभारंभ नगर के नंदा देवी मंदिर से किया गया। कार्यकर्ताओं ने नन्दा देवी मंदिर परिसर में झाड़ू लगाकर एकत्र कूड़े का निस्तारण किया। इसके अलावा सीवर व बंद हो चुके नालों की सफाई की। अभियान में नगर पालिका के पर्यावरण निरीक्षक व स्वच्छकों ने भी सहयोग किया। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, जगत तिवारी, नगर अध्यक्ष अमित शाह मोनू, मनोज जोशी, अर्जुन बिष्ट, सौरभ वर्मा, आशीष गुरुरानी, दिनेश मठपाल, रमेश मेर, अशोक गोस्वामी, चन्दन बहुगुणा, नमन गुरुरानी, पारस काण्डपाल, प्रकाश बिष्ट, हिमाल शर्मा, सुनील जोशी, मोहित बिष्ट, लक्ष्मण सिंह, राजेंद्र कुमार, शक्ति, शनि, भूपेंद्र, सोनू, लक्की आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *