Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा

Spread the love


अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री के रविवार को प्रस्तावित जनपद भ्रमण की तैयारियों के तहत जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने दन्या स्थित राजकीय महाविद्यालय और रामलीला मैदान का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर चल रही तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सुरक्षा, यातायात, पेयजल, विद्युत, पार्किंग, साफ-सफाई और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए तैयारियों को निर्धारित समय से पहले पूरा करना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री के आगमन के लिए प्रस्तावित हेलीपैड स्थल के रूप में चिन्हित खेल मैदान का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा मानकों और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित और बेहतर ढंग से सुनिश्चित की जाएं। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर. घोड़के, मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा, उप जिलाधिकारी सौम्या गर्ब्याल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *