Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक की चेतावनी के बाद भरा गया सड़क का गड्ढा

Spread the love



अल्मोड़ा। पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक की चेतावनी के बाद लोक निर्माण विभाग एवं जल निगम विभाग हरकत में आया। आनन-फानन में गैस गोदाम लिंक मोटर मार्ग पर शनिवार सुबह आई बारिश से बने हुए विशाल गड्ढ़े को पाटने का काम तत्काल प्रभाव से प्रारंभ किया। शनिवार सुबह हुई बारिश से गैस गोदाम लिंक मोटर मार्ग में गैस गोदाम के बाहर सड़क पर एक बड़ा गड्ढा बन गया था जो जानलेवा तो बना ही हुआ था साथ ही वह गैस गोदाम को जाने वाले वाहनों के लिए रुकावट कर रहा था। जिसकी सूचना पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक को मिली तो उन्होंने तुरंत 3 घंटे के भीतर विभागों के द्वारा गढ्ढा भरान कर सुधारीकरण ना किए जाने पर उक्त रोड में चक्का जाम की चेतावनी दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *