Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

13 जनवरी को निकली जाएगी तिरंगा यात्रा

Spread the love


अल्मोड़ा। उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन की एक बैठक गांधी पार्क अल्मोड़ा में आयोजित की गई। बैठक में आगामी उत्तरायणी पर्व पर बागेश्वर में होने वाले कुली बेगार कार्यक्रम पर चर्चा की गई और कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। बैठक में तय किया गया कि 13 जनवरी शनिवार को अल्मोड़ा गांधी पार्क से प्रातः 10:00 बजे पद यात्रा के रूप में तिरंगा यात्रा लक्ष्मेश्वर बाईपास तक निकाली जाएगी इस यात्रा में सभी राजनीतिक संगठनों, सामाजिक संगठनों और आम जनमानस को जोड़ा जाएगा। लक्ष्मेश्वर बाईपास से यात्रा चामी गांव बागेश्वर को प्रस्थान करेगी। अगले दिन उत्तरायणी पर्व पर 14 जनवरी को पदयात्रा  चामी गांव से बागेश्वर को प्रस्थान करेगी और बागेश्वर से भी आम जनमानस राजनीतिक और सामाजिक संगठन को साथ लेते हुए नुमाइश खेत तक जाएगी जहां पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारियों द्वारा नाटक कुली बेगार प्रस्तुत किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि वर्ष 1921 में स्व बद्रीनाथ पांडे ने अपने हजारों साथियों के साथ कुली बेगार के कागजात सरयू बगड़ में बहा दिए थे और सबको शपथ दिलवाई थी कि अब हम लोगों को कुली बेगार नहीं देना है और कुली बेगार का इस प्रकार सरयू नदी पर समापन किया था। रविवार को आयोजित बैठक में जिला अध्यक्ष कमलेश पांडे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुष्कर प्रसाद पांडे, यशवंत सिंह परिहार, नंदन सिंह कार्की, शिव शंकर बोरा, आशुतोष पंत, शिवेन्द्र गोस्वामी, बद्री दत्त पांडे, किशन चंद जोशी, राधा तिवारी और कमला कार्की आदि उपस्थित रहे।