Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

ग्रीन इंडिया योजना के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Spread the love


अल्मोड़ा। ग्रीन इंडिया योजना के तहत अल्मोड़ा वन प्रभाग और वन पंचायत जाख सौड़ा के सहयोग से वन चेतना केंद्र एनटीडी में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वन पंचायतों और ग्रामीणों को वानिकी, पशुपालन और कृषि से जुड़ी योजनाओं के बारे में जागरूक करना रहा। इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी मोहन राम आर्या ने वन पंचायतों से संबंधित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर विनीता आर्या ने पशुपालन, पशु रोगों और संबंधित योजनाओं के बारे में बताया। कृषि विभाग से सहायक कृषि अधिकारी सौम्या पोखरियाल और नीलम बिष्ट ने खेती को बढ़ावा देने, कृषि ऋण और अन्य योजनाओं पर जानकारी दी। सामाजिक कार्यकर्ता कृष्णा लटवाल ने ग्रामीण स्तर पर जागरूकता की आवश्यकता पर जोर दिया, जबकि सरपंच दिनेश पिलख्वाल ने ग्रीन इंडिया योजना से वन पंचायतों और ग्रामीण समुदायों को मिलने वाले लाभों पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण कार्यक्रम में वन बीट अधिकारी कंचन कुमार भोला, पूर्व ग्राम प्रधान हर्ष सिंह, गोविन्द सिंह, श्याम सिंह, रघुवर सिंह, चन्दन सिंह, पूरन सिंह, राजेन्द्र सिंह, नन्दन सिंह, विनोद सिंह, कमल राम, हंसी देवी, दया देवी, भूमिका आर्या, पूनम आर्या, चांदनी आर्या, माया आर्या, पूनम देवी, हरीश राम, रमेश राम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *