Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

यूकेडी की बैठक में संगठन विस्तार और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा

Spread the love


अल्मोड़ा। उत्तराखंड क्रांति दल इकाई अल्मोड़ा की जिला स्तरीय बैठक शैलेश होटल में आयोजित की गई, जिसमें संगठन विस्तार और विभिन्न जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों को लेकर रणनीति बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने, मूल निवास 1950 लागू करने, महिला सुरक्षा, गांवों में घटती खेती के समाधान के लिए चकबंदी और पलायन जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। साथ ही शीघ्र ही जिला कार्यालय खोलने पर भी सहमति बनी। बैठक में सभी विधानसभा क्षेत्रों से युवा प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ और जिला पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए टीम बनाकर जनता के बीच जाने की रणनीति तैयार की गई। जिम्मेदारियों के तहत जागेश्वर विधानसभा के लिए पंकज सिंह कपकोटी, सोमेश्वर के लिए योगेश सिंह बिष्ट और अल्मोड़ा विधानसभा के लिए पान सिंह लटवाल को दायित्व सौंपे गए। कार्यक्रम में त्रिलोक सिंह लटवाल को केंद्रीय संगठन मंत्री बनाए जाने पर केंद्रीय समिति का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर उनका स्वागत करते हुए फूलमालाएं पहनाई गईं और मिष्ठान वितरण किया गया। बैठक में केंद्रीय मंत्री गिरीश नाथ गोस्वामी, केंद्रीय संगठन युवा प्रकोष्ठ मंत्री नरेंद्र सिंह बिष्ट, जिला अध्यक्ष दिनेश जोशी, महिला जिला अध्यक्ष दीपा जोशी, युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रघुवर सिंह बागवानी, महानगर अध्यक्ष मोहित शाह, जिला उपाध्यक्ष सुजीत टम्टा, विक्रम सिंह बिष्ट, निशांत भट्ट, केदार सिंह, जिला मंत्री रवि नेगी, युवा प्रकोष्ठ महामंत्री सुभाष जोशी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।