Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

ऑपरेशन प्रहार के तहत महिला कोतवाली पुलिस ने वारंटी गिरफ्तार किया

Spread the love


अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत महिला कोतवाली पुलिस ने न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट की तामील करते हुए एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला कोतवाली प्रभारी जानकी भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने फौजदारी वाद संख्या 369/2026 में वांछित आशीष कुमार (29), निवासी गणेशीगैर, धारानौला, को एनटीडी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की विभिन्न धाराओं में न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी था। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश कर दिया। कार्रवाई करने वाली टीम में अपर उपनिरीक्षक बीना दोसाद, महिला कांस्टेबल द्रौपदी सुयाल, कांस्टेबल राजेंद्र गोस्वामी और होमगार्ड जीवन सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *