Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

शारदा पब्लिक स्कूल की छात्रा वर्णिका डालाकोटी ने जीता बेस्ट वुमेन शतरंज खिलाड़ी का खिताब

Spread the love

अल्मोड़ा।

23 जुलाई को नैनीताल में आयोजित एक दिवसीय रैपिड ओपन शतरंज प्रतियोगिता में शारदा पब्लिक स्कूल की छात्रा वर्णिका डालाकोटी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए बेस्ट वुमेन शतरंज खिलाड़ी का खिताब अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में 100 से भी अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। वर्णिका ने कुल 7 राउंड में से 4 राउंड में जीत दर्ज की।यह एक दिवसीय रैपिड शतरंज प्रतियोगिता पर्वतीय सांस्कृतिक समीति नैनीताल के द्वारा आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में देश के कई राज्यों सहित नेपाल के खिलाड़ियों ने भी प्रतिभाग किया था। वर्णिका की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्य विनीता शेखर लेखचौरा ने हर्ष व्यक्त किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।