अल्मोड़ा। ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत सोमेश्वर पुलिस ने न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के मामले में एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था।
एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के के निर्देश पर जनपदभर में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में सोमेश्वर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कटारमल निवासी आनंद सिंह पुत्र लाल सिंह को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी फौजदारी वाद संख्या 389/2024 में भारतीय दंड संहिता की धारा 499 और 500 से संबंधित मामले में वांछित चल रहा था। आरोपी काफी समय से न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं हो रहा था।
पुलिस टीम ने मंगलवार को उसके घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया और बाद में न्यायालय में पेश किया।
कार्रवाई में अपर उपनिरीक्षक रमेश कुमार, हेड कांस्टेबल पवन कुमार, कांस्टेबल सुंदर सिंह और कांस्टेबल रविंद्र कुमार शामिल रहे।


