Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

01 साल से फरार वारंटी झुन्झुनू राजस्थान से किया गिरफ्तार

Spread the love


अल्मोड़ा। जनपद के एसएसपी रामचन्द्र राजगुरु द्वारा जनपद के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को न्यायालय से प्राप्त समन, नोटिस एवं वारंट आदि की शत प्रतिशत तामीली करते हुए वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये हैं। लमगड़ा पुलिस द्वारा न्यायालय से प्राप्त गिरफ्तारी वारंट फौ0वा0 संख्या-25/2022, एफआईआर न0-19/21 धारा- 8/21 एनडीपीएस अधिनियम से सम्बन्धित वारंटी अभियुक्त राजेन्द्र सिंह पुत्र देव सिंह बिष्ट निवासी ग्राम सेल्टा चापड, थाना लमगडा, जिला अल्मोड़ा विगत 01 वर्ष से फरार चल रहा था। राजेन्द्र सिंह की गिरफ्तारी हेतु ठोस सुरागरसी-पतारसी कर अथक प्रयासों से बुधवार 26 जुलाई को दबिश देकर झुन्झुनू, राजस्थान से पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। यहाँ पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुनील कुमार, कांस्टेबल नीरज सिंह शाही, चौकी जैती, थाना लमगड़ा से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *