Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

पति और बच्चियों को छोड़ महिला फरार

Spread the love



अल्मोड़ा। लमगड़ा विकासखण्ड के तोली निवासी सुंदर सिंह बर्गली की पत्नी हल्द्वानी से फरार है। मुखानी हल्द्वानी थाने में पति ने पत्नी उषा की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करा दी है। सुंदर सिंह के अनुसार उसकी पत्नी दो माह पूर्व तक घर गांव में रहती थी। माता पिता न होने से वह यहां सब कुछ बेचकर हल्द्वानी बच्चो के साथ आदर्श नगर में रहता था। 6 मार्च को दिन में अचानक उसकी पत्नी दो बच्चों एक 4 साल की और दूसरी 6 महीने की को छोड़कर फरार हो गई। सुंदर सिंह के अनुसार उसे शक है कि किसी पिथौरागढ़ निवासी युवक के साथ वह दिल्ली फरार हुई है। सुंदर सिंह ने पुलिस से पत्नी को ढूंढ़ने की गुहार लगाई है। उसके अनुसार वह लगभग 3 तोला सोना और 50 हजार से अधिक रूपया लेकर गई है। घटना के पीछे सोशल मीडिया में दोस्ती की कहानी नजर आ रही है। स्थानीय बाजार में खंगाली गई सीसीटीवी कैमरा फुटेज में भी महिला घर से जाती दिखाई दे रही है। फुटेज में वह अकेले दिखाई दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *