Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण जागरूकता अभियान

Spread the love


अल्मोड़ा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नेहरू युवा केंद्र की वालंटियर पिंकी आर्या द्वारा महिला सशक्तिकरण और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए एक जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पिंकी आर्या ने अपने विचार प्रस्तुत किए और महिलाओं के अधिकारों एवं सशक्तिकरण पर जोर दिया। यह जागरूकता अभियान नगर के एक कोचिंग सेंटर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कोचिंग सेंटर के शिक्षक अजय जोशी ने महिला सशक्तिकरण पर अपने महत्वपूर्ण विचार साझा किए। कार्यक्रम के दौरान अनेक छात्रों ने भी महिला विकास एवं सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किए। यहाँ कार्यक्रम में गुंजन कांडपाल, मुस्कान चौहान, दिव्या आर्या, आशुतोष पंत, संदीप सिंह धामी, प्रेरणा वर्मा आदि शामिल रहे।