Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

पूजित अक्षत एवं राम मंदिर चित्र का हुआ वितरण

Spread the love



अल्मोड़ा। श्री राम तीर्थक्षेत्र अयोध्या से आए पूजित अक्षत एवं राम मंदिर का चित्र को जाखन देवी क्षेत्र में वितरित किया गया। सोमवार को वितरण के दौरान लोगों से अपील की गई कि 22 जनवरी को अपने घरों में पांच दिए जलाएं एवं आसपास के मंदिरों में सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए आग्रह किया गया। राम मंदिर प्रार्थना प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में अपार उत्साह देखा गया। अक्षत पूजन वितरण में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट, पूर्व जिला मंत्री विनीत बिष्ट, नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू, नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट, मनोज जोशी, बस्ती प्रमुख डॉ. गौरव कर्नाटक, नगर उपाध्यक्ष सौरव वर्मा, नरेंद्र बिष्ट, चंदन रावत, नगर कोषाध्यक्ष दिनेश मठपाल आदि लोग उपस्थित रहे।