Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

Spread the love

देहरादून(आरएनएस)। देहरादून(आरएनएस)। युवती को ब्लैकमेल करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी के खिलाफ बसंत विहार थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। एसओ बसंत विहार शैंकी कुमार ने बताया कि इंदिरानगर चौकी क्षेत्र निवासी युवती ने तहरीर दी। आरोप है कि शादाब नाम का युवक पिछले काफी समय से उसे लगातार परेशान कर रहा है। आरोपी के पास युवती की कुछ तस्वीरें हैं, जिनका इस्तेमाल कर वह उसे ब्लैकमेल कर रहा है। प्रताड़ना से तंग आकर जब युवती ने पूरी बात अपने भाई को बताई तो उसके भाई ने आरोपी शादाब को पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी ने युवती और उसके भाई दोनों को जान से मारने की धमकी दी। साथ ही शादाब ने चेतावनी दी कि यदि इस बारे में किसी को भी बताया तो वह उसकी सारी तस्वीरें सबके पास भेजकर वायरल कर देगा। पुलिस ने बुधवार को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर करते हुए जांच शुरू कर दी है।