Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

स्याल्दे तहसील दिवस में 44 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर समाधान

Spread the love


अल्मोड़ा। तहसील स्याल्दे में आयोजित तहसील दिवस में विभिन्न विभागों से जुड़ी जनसमस्याएं सामने आईं। तहसील दिवस की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने की। कार्यक्रम के दौरान कृषि, सड़क परिवहन, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, शिक्षा, ग्राम्य विकास और पेयजल सहित अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तहसील दिवस में दर्ज सभी शिकायतों का अनिवार्य रूप से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध निस्तारण किया जाना आवश्यक है। तहसील दिवस के दौरान कुल 44 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। शेष शिकायतें, जिनके निस्तारण के लिए अतिरिक्त समय की आवश्यकता थी, उनकी प्रकृति के अनुसार समयसीमा निर्धारित करते हुए संबंधित विभागों को समाधान के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नेगी, ब्लॉक प्रमुख मथुरादत्त डुंगरियाल, उपजिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा, खंड विकास अधिकारी शैलेंद्र जोशी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *