Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

अल्मोड़ा:जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाले हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा।

दिनांक 16.03.2023 को कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस द्वारा जिला मजिस्ट्रेट अल्मोड़ा के आदेशानुसार हिस्ट्रीशीटर/आदतन अपराधी सोनू पंवार की जिला बदर की कार्यवाही करते हुए छः माह हेतु जनपद में प्रवेश निषेध किया गया था। किन्तु दिनांक- 29.03.2023 को कोतवाली अल्मोड़ा को सूचना प्राप्त हुई कि उक्त सोनू पंवार जिला अस्पताल अल्मोड़ा में हंगामा कर रहा है। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस द्वारा अभियुक्त सोनू पंवार को गिरफ्तार करते हुए उसके विरुद्ध कोतवाली अल्मोड़ा में गुण्डा एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी है।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा राजेश कुमार यादव,कानि0 केशव भौत,कानि0 खुशाल राम, कोतवाली अल्मोड़ा शामिल हुए।