Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

“न्यूज पोर्टल पत्रकार एसोसिएशन” की बैठक में कार्यकारिणी का हुआ गठन, कपिल सचिव एवं विनोद कोषाध्यक्ष मनोनीत

Spread the love


अल्मोड़ा

“न्यूज पोर्टल पत्रकार एसोसिएशन” की प्रथम बैठक आज जाखनदेवी स्थित कार्यालय में सम्पन्न हुई जिसमें सभी सदस्यों की सम्मति से न्यूज पोर्टल एशोसिएशन की कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में वेब फास्ट पोर्टल के डी एस सिजवाली उपाध्यक्ष, सत्यपथ न्यूज पोर्टल के कपिल मल्होत्रा सचिव, पहाड़ एक्सप्रेस के राहुल जोशी उपसचिव, आर एन एस न्यूज पोर्टल के विनोद जोशी कोषाध्यक्ष मनोनीत किये गये।इसके अलावा वेदपुंज न्यूज पोर्टल के दयाकृष्ण काण्डपाल एवं अपना उत्तराखंड न्यूज पोर्टल के हरीश त्रिपाठी को सदस्य मनोनीत किया गया। इस अवसर पर एशोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि एशोसिएशन का मुख्य लक्ष्य न्यूज पोर्टल पत्रकारों के हितों की रक्षा करना है एवं शीघ्र ही एशोसिएशन के पंजीकरण की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि आगे आने वाले समय में पूरे अल्मोड़ा जिले के न्यूज पोर्टल पत्रकारों को भी इसमें शामिल किया जाएगा।इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा सत्यमेव जयते न्यूज पोर्टल के एस एस कपकोटी,थर्ड आई न्यूज पोर्टल के राजीव कर्नाटक, उत्तराखंड न्यूज लाईव पोर्टल के दीपांशु पाण्डेय,बिन्सर खबर न्यूज पोर्टल के शिवेंद्र गोस्वामी, हिमशिखर न्यूज पोर्टल के संजय अग्रवाल शामिल रहे।