Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

07 जुलाई को बंद रहेंगे जनपद के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र


अल्मोड़ा। जिलाधिकारी विनीत तोमर ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनॉंक 07 जुलाई, 2023 से 10 जुलाई, 2023 तक जनपद में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर दिनॉंक 07 जुलाई, 2023 (शुक्रवार) को जनपद के समस्त शासकीय/अशासकीय/निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्या, प्रधानाध्यापक/प्रधानाध्यापिका, प्रवक्ता, सहायक अध्यापक माध्यमिक, उच्च प्राथमिक/प्राथमिक, मिनिस्ट्रीयल, अनुसेवक एवं संविदा कर्मचारी समयानुसार अपने-अपने विद्यालय/कार्यालय में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे।