Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

कैच दा रेन नोडल अधिकारी ने किया अमृत सरोवर कलोन का स्थलीय निरीक्षण


अल्मोड़ा। राजेश सिंह संयुक्त सचिव भारत सरकार नोडल अधिकारी कैच दा रेन के द्वारा विकासखंड भैंसियाछाना के अंतर्गत अमृत सरोवर कलोन का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा सरोवर के निर्माण को उनके द्वारा सराहा गया। साथ ही उनके द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश भी प्रदान किए गए। संयुक्त निदेशक द्वारा सरोवर स्थल पर वृक्षारोपण भी किया गया। इसके साथ ही उनके द्वारा एनआरएलएम समूह तथा रीप परियोजना के अंतर्गत श्री अन्न की पैकेजिंग आदि के कार्य को भी देखा गया और उन पर संतोष व्यक्त किया गया। उनके द्वारा बताया गया कि विकासखंड में महिलाओं के उत्थान में यह अत्यंत कारगर प्रयास है इससे उनकी आजीविका में भी वृद्धि होगी। साथ ही जिला अभियंता मनरेगा मनीष सिंह भी उनके साथ उपस्थित थे। इस अवसर पर समूह की महिलाओं के द्वारा उनका स्वागत किया गया तथा उनके द्वारा दिए गए दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन को महिलाओं के उत्थान के लिए लाभकारी बताया गया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी हेमचंद कांडपाल, सहायक खंड विकास अधिकारी ताराचंद, रीप समन्वयक मनोज बोरा, आनंद बीएमएम चरणजीत सिंह,  कनिष्ठ अभियंता संदीप सिंह, ग्राम विकास अधिकारी मनोज बोरा तथा समूह से कविता वाणी भगवती मटेला माया, कीर्ति, प्रेमा देवी आदि उपस्थित रहे। खंड विकास अधिकारी द्वारा बताया गया कि उक्त सरोवर में मत्स्य पालन भी किया जा रहा है तथा मनरेगा अंतर्गत सिंचाई हेतु पाइपलाइन का भी कार्य प्रस्तावित है जिस पर संयुक्त निदेशक द्वारा उक्त कार्य को सराहनीय बताया गया।