Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

सोमेश्वर पुलिस: अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार



अल्मोड़ा। सोमेश्वर पुलिस ने ढ़ौनीगाड़ क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह और सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान रेत के पास सड़क किनारे बने पैरापिट पर बैठे एक व्यक्ति को संदिग्ध स्थिति में देखा। उसके पास प्लास्टिक का कट्टा था। तलाशी लेने पर कट्टे से 16 बोतल देशी मसालेदार गुलाब मार्का अवैध शराब बरामद हुई। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान आनंद सिंह रमेला, निवासी रमेला डूंगरी, सोमेश्वर के रूप में हुई। उसके खिलाफ थाना सोमेश्वर में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।