Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

टपकेश्वर में नवरात्रि पर कन्याओं का विशेष पूजन

देहरादून(आरएनएस)। माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर में गुरुवार को नवरात्रि पर कन्याओं का विशेष पूजन किया गया। सर्वप्रथम कन्याओं के पैर धोए गए उनको मंगल तिलक लगाया गया। चुन्नी और पुष्प माला धारण कराई गई। दक्षिणा, उपहार आदि भेंट कर हलुआ, पूड़ी, चने, फल मिष्ठान आदि का भोग लगाया गया। मंदिर के संस्थापक आचार्य डॉ. बिपिन जोशी ने कहा कि हमें मात्र नवरात्रि में ही कन्याओं का पूजन नहीं करना चाहिए। बल्कि साल भर उनका पूजन करना चाहिए। माता पिता को चाहिए अपनी कन्याओं, बहुओं को उनकी प्रतिभा के अनुसार आगे बढ़ने का पूरा मौका दें और अपनी ओर से खेल, विज्ञान, व्यवसाय, शिक्षण, राजनीति आदि हर क्षेत्र में मातृशक्ति को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करें। कार्यक्रम में डॉ. मथुरा दत्त जोशी, भगवती जोशी, गीता जोशी, तनुज जोशी, आचार्य विकास भट्ट, पंडित गणेश बिजल्वाण, अरविंद बडोनी, ऋषिपाल आदि का विशेष सहयोग रहा। शुक्रवार को माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर में विशेष शारदीय नवरात्रि पूजा अनुष्ठान की पूर्णाहुति होगी और भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।