Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार के कार्मिकों को 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता प्रदान किये जाने सम्बन्धी प्रस्ताव किया अनुमोदित

Spread the love

देहरादून (आरएनएस)। उत्तराखंड सरकार ने राज्य के लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों को राहत देते हुए महंगाई भत्ते में वृद्धि का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 7वें वेतन आयोग के अंतर्गत वेतन प्राप्त करने वाले राज्य सरकार के कार्मिकों, सिविल और पारिवारिक पेंशनरों, स्थानीय निकायों, सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों, राजकीय विश्वविद्यालयों तथा प्राविधिक शिक्षण संस्थानों के कार्मिकों के लिए महंगाई भत्ते/महंगाई राहत की दर को 53 प्रतिशत से बढ़ाकर 55 प्रतिशत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी, 2025 से लागू होगी।

सरकार ने राज्य में बुनियादी ढांचे को मजबूती देने के लिए विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए भी अहम वित्तीय स्वीकृतियां प्रदान की हैं। चम्पावत तहसील भवन निर्माण के लिए 13.86 करोड़ रुपये और अल्मोड़ा जिले के जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र की लमगड़ा तहसील भवन के निर्माण के लिए 3.88 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।

इसके अलावा, पंतनगर ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के विस्तार से जुड़े कार्यों के लिए 3 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। यह राशि पुराने ढांचे के ध्वस्तीकरण और अस्थायी विस्थापन कार्यों पर खर्च की जाएगी। वहीं, पिथौरागढ़ जिले के कनालीछीना तहसील परिसर में पार्किंग, चाहरदीवारी और पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए 2.63 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।