Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

सेना भर्ती से पूर्व प्रशिक्षण शिविर 16 जून से हवालबाग में,। 12 जून तक जमा करें आवेदन

1001600623


अल्मोड़ा। कुमाऊं मंडल के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास उत्तराखण्ड द्वारा पूर्व सैनिकों और सेवारत सैनिकों के आश्रित पुत्रों के लिए सेना, वायुसेना, पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों में भर्ती से पूर्व प्रशिक्षण का द्वितीय निःशुल्क शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण शिविर 16 जून से 10 अगस्त, 2025 तक प्रसार प्रशिक्षण केन्द्र, हवालबाग में संचालित होगा। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल विजय मनराल (अप्रा.) ने जानकारी दी कि इच्छुक अभ्यर्थी अपना नाम व अन्य विवरण 12 जून, 2025 तक जिला सैनिक कार्यालय, अल्मोड़ा में जमा कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि के बाद प्राप्त प्रविष्टियों पर विचार नहीं किया जाएगा। प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी की आयु 17 से 21 वर्ष होनी चाहिए। थल सेना में भर्ती के लिए हाईस्कूल में न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है, जबकि वायुसेना और नौसेना के लिए इंटरमीडिएट द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। शारीरिक मापदंडों में सामान्य अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 163 सेमी, गोरखा अभ्यर्थियों के लिए 160 सेमी, वजन 48 किलोग्राम तथा छाती 77 सेमी (फुलाव सहित 82 सेमी) निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए जिला सैनिक कार्यालय के दूरभाष 05962-232210 और 05962-230246 पर संपर्क किया जा सकता है।