Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

नीट और पंतनगर विवि परीक्षा में शिवालिका चन्द ने हासिल की दोहरी सफलता

Spread the love


अल्मोड़ा। पातालदेवी निवासी शिवालिका चन्द ने राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर अल्मोड़ा का नाम रोशन किया है। हाल ही में आयोजित नीट परीक्षा में शिवालिका ने सामान्य श्रेणी में ऑल इंडिया स्तर पर 10064वीं रैंक प्राप्त की, वहीं गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय पंतनगर की प्रवेश परीक्षा में सातवीं रैंक हासिल कर ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की। शिवालिका ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल, जाखनदेवी से प्राप्त की। बचपन से ही तेज़ बुद्धि की धारक रही शिवालिका ने वर्ष 2022 में हाईस्कूल परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक अर्जित कर जिले में टॉप किया था। इसके बाद 2024 में इंटरमीडिएट में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर एक बार फिर अल्मोड़ा को गौरवान्वित किया। विगत एक वर्ष में उन्होंने दोनों परीक्षाओं की तैयारी पूरी तरह स्वअध्ययन से की और परिश्रम से सफलता प्राप्त की। शिवालिका की माता सुनीता चन्द शिक्षिका हैं, जबकि पिता दिलीप चन्द अधिवक्ता के रूप में कार्यरत हैं। उनका छोटा भाई शिवांश चन्द भी मेधावी छात्र है और वर्तमान में इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रहा है। अपनी उपलब्धियों का श्रेय शिवालिका ने अपने माता-पिता की प्रेरणा और परिश्रम को दिया है। शिवालिका की सफलता पर अल्मोड़ा जनाधिकार मंच के संयोजक त्रिलोचन जोशी, रेडक्रॉस सोसाइटी के राज्य प्रतिनिधि मनोज सनवाल, रानीधारा नागरिक समिति के अध्यक्ष बी. पी. डंगवाल, नमित जोशी, पंकज पंत, सुनील कर्नाटक, मनोज तिवारी, पार्षद एकता वर्मा, पूर्व सभासद सौरभ वर्मा, हरीश राना, ओमप्रकाश जोशी, हरीश चन्द्र जोशी और कंचन कुमार तिवारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शिवालिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।