Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

महिला थाना टीम ने छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारियां के साथ किया जागरूक

Spread the love


अल्मोड़ा। एसएसपी अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा के निर्देश पर जिलेभर में चलाए जा रहे वृहद जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को महिला थाना अल्मोड़ा की टीम ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं को विभिन्न सामाजिक और कानूनी विषयों पर जागरूक किया। अभियान का संचालन महिला थाना प्रभारी निरीक्षक जानकी भंडारी के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान महिला कांस्टेबल इंद्रा भट्ट और द्रौपदी सुयाल ने छात्राओं और विद्यालय स्टाफ को नशे के दुष्प्रभावों, साइबर ठगी, बाल विवाह, महिला अपराध, ह्यूमन ट्रैफिकिंग, नवीन कानूनों और आपदा से संबंधित सुरक्षा नंबरों की जानकारी दी। छात्राओं को बताया गया कि वे न केवल स्वयं इन विषयों को समझें, बल्कि अपने आस-पास के लोगों को भी नशा छोड़ने और साइबर अपराध से सतर्क रहने के लिए प्रेरित करें। डायल 112, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और आपदा नियंत्रण कक्ष नंबर 1070 की उपयोगिता और जरूरत पड़ने पर उनके सही प्रयोग के बारे में भी जानकारी दी गई।