Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

भूमि संरक्षण वन प्रभाग नैनीताल के रामगढ़ रेंज में “हमारा स्कूल, हमारे वन” कार्यक्रम के तहत विद्यालय में 130 औषधीय पौधों का किया गया रोपण

Spread the love

रामगढ़ (नैनीताल), 11 जुलाई 2025


भूमि संरक्षण वन प्रभाग नैनीताल के रामगढ़ रेंज अंतर्गत पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज ढोकाने में “हमारा स्कूल, हमारे वन” कार्यक्रम के तहत औषधीय और उपयोगी प्रजातियों के 130 पौधों का वृक्षारोपण किया गया। इस अभियान का उद्देश्य स्कूली विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित करना और औषधीय पौधों के महत्व को समझाना रहा।

कार्यक्रम के अंतर्गत आंवला के 30, दाड़िम के 25, हरण के 25, बहेड़ा के 25 तथा बेलपत्री के 25 पौधे लगाए गए। वृक्षारोपण में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और लगाए गए पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी भी स्वयं ली।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन प्रसाद, अध्यापक डॉ. मनोज गैड़ा, मोहन चंद्र जोशी एवं कुबेर सिंह बिष्ट ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। वन विभाग की ओर से सागर सिंह जीना, वन दरोगा रमेश चंद्र त्रिपाठी एवं वन दरोगा व बंसगांव के सरपंच  किशन लाल ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

विद्यालय प्रशासन और वन विभाग के संयुक्त प्रयास से संपन्न हुआ यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल माना जा रहा है।