Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

30 अगस्त उत्तराखण्ड गौरव सम्मान पुरस्कार के आवेदन की अंतिम तिथि


अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय ने बताया कि सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, उत्तराखण्ड शासन ने उत्तराखण्ड गौरव सम्मान पुरस्कार के सम्बन्ध में दिशा निर्देश जारी करते हुए अवगत कराया है कि यह पुरस्कार प्रदान किये जाने हेतु समाचार पत्रों में सार्वजनिक विज्ञप्ति प्रकाशित की गयी है। इस पुरस्कार के लिए 30 अगस्त, 2025 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाने की तिथि नियत की गयी है। उन्होंने बताया कि पुरस्कार सम्बन्धित दिशा-निर्देश शासनादेश के क्रम में पुरस्कार को प्राप्त करने के इच्छुक समस्त महानुभावों/व्यक्तियों से निर्धारित प्रारूप पर सम्बन्धित जनपद के जिलाधिकारी के माध्यम से आवेदन में वर्णित तथ्यों को सत्यापित कराते हुए आवेदन पत्र डाक द्वारा अथवा व्यक्तिगत रूप से सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, उत्तराखण्ड शासन को अथवा ई-मेल आईडी gadukgovt@gmail.com पर दिनॉंक 30 अगस्त, 2025 के भीतर उपलब्ध कराये जाने के निर्देश निर्गत किये गये है।