Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

भाजपा केंद्र सरकार के 11 साल और राज्य सरकार के चार साल के जश्न में डूबी  : धस्माना

1001600623

वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी

देहरादून(आरएनएस)।   कांग्रेस ने केंद्र सरकार के 11 और राज्य सरकार के चार साल पूरे होने पर भाजपा के खिलाफ हल्ला बोला। कांग्रेस भवन में आयोजित श्रम प्रकोष्ठ के कार्यक्रम में कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि भाजपा केंद्र सरकार के 11 साल और राज्य सरकार के चार साल के जश्न में डूबी हुई है। दूसरी ओर जनता चार साल का हिसाब मांग रही है। धस्माना ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।
पूरे प्रदेश में जनता त्राहिमाम कर रही है। कानून व्यवस्था चौपट है। पुलिस का भय अपराधियों में खत्म हो गया है। धर्म नगरी ऋषिकेश में आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ। हरिद्वार में भाजपा महिला मोर्चा से जुड़ी महिला नेत्री अपनी ही 13 साल की मासूम बेटी का रेप करवाती पाई गई। एक के बाद एक सत्ताधारी दल के नेताओं के नाम महिला उत्पीड़न में सामने आ रहे हैं। इन तमाम जघन्य अपराधों के बावजूद भाजपा जश्न मना रही है। कहा कि पूरे राज्य में आपदा में पांच हेलीकॉप्टर क्रैश हो गए हैं। सड़कें, संपर्क मार्ग ध्वस्त पड़े हैं। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कौशाल, मुख्य महासचिव पूनम कंडारी, प्रदेश उपाध्यक्ष कांति बल्लभ भट्ट, प्रदेश महासचिव राम गोपाल वर्मा, आनंद सिंह पुंडीर, कमर सिद्दीकी आदि मौजूद रहे। इन्हें दी गई जिम्मेदारी श्रम प्रकोष्ठ में भरत सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष, जगपाल शर्मा को प्रदेश सचिव, मनीष गर्ग को प्रदेश सचिव, उषा चौधरी को महानगर कार्यकारी अध्यक्ष, नसीम अहमद को महानगर उपाध्यक्ष, वसी अहमद काजी ब्लॉक अध्यक्ष कांवली, फरजान अली ब्लॉक अध्यक्ष सेवला खुर्द, राहुल कंडारी को जिला अध्यक्ष परवादून, भवन डोरा कार्यकारी अध्यक्ष परवादून नियुक्त किए गए।